कुंदरकी। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर में चल रहे आंदोलन में समर्थन करने के लिए जा रहा था जिनको रात नौ बजे पुलिस मुरादाबाद आगरा हाईवे पर ग्राम डोमघर से आगे रोक लिया। पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी से थाने ले आई। थाने में कुछ समय बैठाने के बाद घर भेज दिया गया।
यूनियन ने राष्ट्रीय सचिव देवेश भूषण ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सरकारी अफसर जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के संबंध में भ्रमित कर रहे हैं, इस तरह से भवनों को तोड़ने का आदेश नहीं देना चाहिए। सरकार को वहां पर अध्ययनरत बच्चों के बारे में सोचना चाहिए।
यूनिवर्सिटी के मामले में यह फैसला बिल्कुल गलत है, सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए प्रदेश सचिव परवेज खान, प्रदेश संगठन मंत्री ओवैस बाबू, मंडल अध्यक्ष दानिश पाशा, जिलाध्यक्ष हाजी इमरान, ब्लॉक अध्यक्ष रियाजुल पाशा, तौसीफ वारसी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थाना प्रभारी जुगेंद्र तेवतिया ने बताया कि भाकियू भानु के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामपुर जा रहे थे जिनको रोक लिया गया। इसके बाद थाने लाया गया और कुछ समय के बाद घर वापस भेज दिया गया।