फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में वकीलों ने वर्दीधारियों को दौड़ाया, हंगामा

Fri, 03 Jun 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
कचहरी
विज्ञापन
 सिविल लाइंस थाने में एक अधिवक्ता पर केस दर्ज होने पर साथी अधिवक्ता भड़क गए। गुरुवार को उन्होंने कामकाज बंद कर दिया और कचहरी में इकट्ठा हो गए। गुस्साए वकीलों ने कचहरी में आने वाले पुलिस वालों के साथ धक्का मुक्की की और उन्हें दौड़ा लिया। हंगामे की सूचना मिलने पर एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव कचहरी पहुंच गए। इसके अलावा कई थानों की फोर्स, एक्शन मोबाइल और पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई।
विज्ञापन


बार पदाधिकारियों और पुलिस अफसरों के बीच लंबी वार्ता हुई। इसके बाद अफसरों ने आश्वासन दिया है कि केस की सही जांच की जाएगी। अधिवक्ता की ओर से भी केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही वकील शांत हुए। जबकि शुक्रवार को कचहरी में हड़ताल की घोषणा की गई है। मेरठ के अवंतिका कालोनी फेस थर्ड सी-91 निवासी वेद प्रकाश शर्मा पुत्र रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ता जितेंद्र सैनी और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

वेद प्रकाश मेरठ  एमडीए में जेई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 30 मई को वह अपने मुकदमे के सिलसिले में कचहरी आए थे। यहां उन्हें जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ घेर लिया था और मारपीट की थी। गुरुवार सुबह अधिवक्ताओं को केस दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह भड़क गए। उन्होंने कामकाज बंद दिया। कचहरी में आने वाले वर्दीधारियों से धक्का मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर पुलिस वालों को दौड़ा लिया। कचहरी में हंगामे की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी नितिन तिवारी एसपी सिटी राम सुरेश यादव व बार पदाधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद तय हुआ है कि अधिवक्ता पर दर्ज केस की सही जांच की जाएगी। इसके अलावा अधिवक्ता की ओर से भी केस दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वकील शांत हो गए। इसके बाद ही अधिवक्ता अपने काम पर वापस लौट आए।

बार अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे दो दिन का समय मांगा है कि वह पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। इसके अलावा अधिवक्ता की ओर से भी केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जितेंद्र सैनी पर केस दर्ज होने से अधिवक्ताओं में गुस्सा है। शुक्रवार को कचहरी में हड़ताल की घोषणा की गई है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए एसपी सिटी को कहा गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें