फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता के घर की बिजली काटने पर अधिवक्ताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिना बताए मीटर बदलने के विरोध पर अधिवक्ता के घर की बिजली काटने पर अधिवक्ताओं में रोष जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अनुचित तरीके बिजली काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मोहल्ला महमूदपुरा डीएसएम इंटर कॉलेज मार्ग निवासी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीत नैन ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 18 जून को कुछ बिजली कर्मी बिना जानकारी दिए उनके सही चल रहे बिजली मीटर की डिस्पले खराब बताकर स्मार्ट मीटर लगा रहे थे। स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर उनके घर की बिजली काट दी गई। जब तीन दिन बाद भी बिजली नहीं जोड़ी गई तो अधिवक्ता ने मामला तहसील बार एसोसिएशन के समक्ष रखा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से मिले और एक ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर महावीर सिंह, प्रदीप कुमार, मोहम्मद अय्यूब, राघवेंद्र सिंह नैन आदि अधिवक्ता रहे। एसडीएम के हस्तक्षेप पर एसडीओ ने अधिवक्ता के घर का बिजली केबल जुड़वाकर बदले मीटर के साथ आपूर्ति सुचारू कराई। इस मामले में एसडीओ सचिन रस्तोगी का कहना है कि अधिवक्ता के घर की बिजली चालू करा दी गई है। गलत व्यवहार जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें