फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख आज...समर्थ पोर्टल की धीमी गति से विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की 23 दिसंबर अंतिम तारीख है। सोमवार को विद्यार्थी समर्थ पोर्टल की धीमी गति से परेशान रहे। कॉलेजाें के परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी का कहना है कि विश्वविद्यालय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सोमवार तक 42 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र जमा किए। वहीं 39700 विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा फार्म भरने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन फार्म सत्यापन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की है। सोमवार सुबह से बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचने लगे, जो पोर्टल की धीमी गति की वजह से फार्म नहीं भर पा रहे थे और जिनकी प्रवेश के समय वेबसाइट पर भरी गई ई-मेल आईडी नहीं मिल पा रही थी। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर उनकी ईमेल आईडी बदलने का विकल्प तो दे दिया है, लेकिन नई ईमेल पर ओटीपी नहीं आने की वजह से वह फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के चेयरपर्सन प्रो. सुनील जोशी ने कहा कि महाविद्यालयों से मिली शिकायतों को समर्थ टीम को भेज दिया गया है। इसके साथ ही सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं कि ऐसे सभी छात्र/छात्राएं जिनको ओटीपी/ई-मेल संबंधी समस्या आ रही है, एक ही संयुक्त पत्र में विवरण समाहित करते हुए विश्वविद्यालय को सूचना प्रेषित करें। इसका निर्धारित फॉर्मेट भी कॉलेजों के साथ साझा किया गया है। इस फार्मेट में विद्यार्थियों का पंजीकरण नंबर, विद्यार्थी का नाम, कॉलेज का नाम कोड सहित, कोर्स का नाम, मोबाइल नंबर, पुरानी ईमेल आईडी, नई ईमेल आईडी लिखना अनिवार्य है। कॉलेजों से पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर ओटीपी संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें