मतदाताओं को वोटर पर्ची उपलब्ध कराने के लिए प्रत्याशियों ने लैपटाप और मोबाइल का सहारा लिया। मतदान केंद्र के पास सजे प्रत्याशियों के बिस्तरों बहुत से वोटर ऐसे पहुंचे जिनको किसी कारणवश मतदाता पर्चियां नहीं मिल पाई थी।
जहां लैपटाप और मोबाइल पर डाउनलोड वोटर लिस्ट के माध्यम से मतदाता पर्ची ढूंढने का सहारा लिया। बहुत से युवाओं ने मतदाताओं को मोबाइल द्वारा आनलाइन बूथ संख्या और वोटर संख्या निकालकर दी।