फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने वालों से वार्ता के बाद लाजपतनगर कालोनी वासियों ने हटाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के लाजपतनगर शिवमंदिर कॉलोनी में दूसरे समुदाय के लोगों को दो मकान बेचने के बाद कॉलोनीवासियों ने सामूहिक पलायन के पोस्टर लगाए थे। विवाद का समाधान कॉलोनी के लोगों ने आपसी बातचीत के जरिये खोज लिया है। इसी के साथ कॉलोनी के गेट और घरों पर लगाए गए सामूहिक पलायन के पोस्टर भी हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कॉलोनी के दो गेटों पर स्थित मकान के स्वामियों ने दूसरे समुदाय के लोगों को मकान बेच दिए थे। जिसकी जानकारी होने पर कॉलोनी के अन्य लोगों ने इस पर सख्त एतराज जताते हुए कॉलोनी गेट व अपने मकानों पर मकान बेच कर सामूहिक पलायन करने का पोस्टर लगा दिया था। इसके बाद से ही प्रशासन कॉलोनी के लोगों को समझाकर मामले के निस्तारण की बात कहता आ रहा है।
शुक्रवार को एसपी सिटी अमित आनंद ने भी कॉलोनी के संभ्रांत लोगों को बुलाकर उनसे बातचीत की थी। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने मकान बेचने वालों से वार्ता कर विवाद का हल खोजने का आश्वासन दिया था। कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को भी बैठक की। जिसमें तय हुआ कि जिन लोगों ने मकान बेचे हैं वह स्वयं मकान खरीदने वालों से बातचीत कर मकान वापसी कराने अथवा अपने समुदाय के लोगों को ही मकान बेचने की बात पर राजी किया जाए। कालोनी निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने व मुकुल बंसल ने मकान बेचने वालों से बातचीत की।
विज्ञापन

वार्ता के बाद विवेक शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने मकान बेचे थे उन्होंने मकान खरीदने वालों से बातचीत की है। जिसके बाद वह लोग उनसे उसी कीमत पर मकान वापस लेकर किसी अन्य को बेचने अथवा स्वयं उपयोग करने के लिए राजी हो गए हैं। जिसके बाद कालोनी के लोगों ने चस्पा किए सामूहिक पलायन के पोस्टर हटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें