फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विद्युत लाइन शिफ्ट करते विद्युत करंट से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे की फोर लेन सड़क के निर्माण में बाधक बने हाई टेंशन लाइन के खंभे को शिफ्ट करते समय झुलसे ठेकेदार के साथ काम करने वाले मजदूर की शुक्रवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




थाना भोजपुर के गांव गुलरिया माफी निवासी श्री राम ने बताया कि उनका पुत्र सुरजीत (22) हाईवे की सड़क के निर्माण करने वाले ठेकेदार के साथ काम करता था। 19 सितंबर को गांव फौलादपुर के पास सड़क निर्माण में बाधक बने हाई टेंशन लाइन के खंभे को शिफ्ट करते समय करंट से झुलस गया था। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है लेकिन सफदरजंग अस्पताल वाले पुलिस की सूचना मांग रहे हैं। इसलिए वह परिजनों के साथ कोतवाली आया है। कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। सिर्फ सुरजीत की मौत की सूचना जीडी में दर्ज की जा रही है ताकि उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें