भाजपा नेता ललित कौशिक ने दुकान में घुसकर कुशांक गुप्ता को धमकाया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कुशांक ने हत्या की आशंका जताई थी। अपने साथ किसी भी अनहोनी के लिए ललित कौशिक को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जबकि ललित कौशिक खुलेआम रौब गाठकर घूमता रहा। यही नहीं ललित के खिलाफ दर्ज केस में चार्जशीट दाखिल कराने के लिए कुशांक को धरने पर भी बैठना पड़ा था।
रामगंगा विहार निवासी कुशांक का दुकान खाली कराने को लेकर हेयर सैलून संचालक से विवाद हुआ था। आठ अक्तूबर 2020 को ललित के इशारे पर दो युवक उसे धमकाने आए और जबरन ललित कौशिक के ऑफिस में ले जाने लगे थे लेकिन कुशांक उनके साथ नहीं गया और अपनी जान बचाकर दुकान में भागकर छिप गया था। इसी दौरान ललित कौशिक बंदूकधारियों के साथ दुकान में आया और उसे धमकाया। यहां धक्का मुक्की और मारपीट की गई थी।
कुशांक ने इस वीडियो को पुलिस को सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके कुशांक की हत्या हो गई। पहले दिन से ही पुलिस के पास वीडियो था। इसके बाद भी पुलिस ललित पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। शनिवार को पुलिस मंत्री जितिन प्रसाद प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ललित को उठाकर ले गई। इसके बाद से केस में तेजी से काम किया और खुलासा कर दिया।
वहीं धमकाने के वीडियो को वायरल कर कुशांक ने अपनी बात रखी थी। वीडियो में पूरा घटनाक्रम बताया था कि बंदूकधारियों के साथ ललित उसकी दुकान में आए थे। जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। ये वीडियो पुलिस के पास हत्याकांड से पहले से मौजूद थी। बाजवूद पुलिस ललित कौशिक पर हाथ नहीं डाल सकी थी।
शनिवार दोपहर से पहले तक पुलिस ललित कौशिक से पूछताछ तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। वो भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यक्रम में मौजूद रहा। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं। वह रौबदार जिंदगी जा रहा था।