फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी विधायक व नपं अध्यक्ष ने रखी आधुनिक खेल मैदान की आधारशिला

Sat, 22 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। खेल प्रतिभाओं को अब कुंदरकी नगर में भी आधुनिक खेल मैदान एवं योग पार्क की सौगात मिल गई है। दो करोड़ की धनराशि से पांच बीघा भूमि वाले इस खेल मैदान एवं योग पार्क की रंगत बदल जाएगी जिसमें सभी तरह की सुविधाएं होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे पहले पंडित अमरीश औतार शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन कराया जिसके बाद जेएलएम इंटर कॉलेज के निकट कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेहंदी ने संयुक्त रूप से की आधुनिक खेल मैदान की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
यह खेल मैदान युवाओं और क्षेत्र के लोगों को खेल तथा फिटनेस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि खेल एंव योग व्यक्ति को अनुशासन, ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार गांव-गांव तक खेल सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विधायक ने मैदान में फलदार और छायादार पौधों के रोपण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाली से वातावरण शुद्ध होगा और यह मैदान योग, खेल और स्वास्थ्य का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैदान जल्द ही एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी समेत अनेक खेलों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। याद रहे कि कुंदरकी नगर में अभी तक कोई खेल मैदान नहीं था, पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों ने कभी इस बारे में नहीं सोचा।
नगर पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन ने कहा कि नगर में आधुनिक खेल मैदान की सौगात खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी ताक वह आगे बढ़कर अपने लक्ष्य हासिल कर सकें। इसी खेल मैदान ने बीते दो वर्षों से रावण दहन और दशहरा मेले का आयोजन भी होता आ रहा है।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेहंदी, पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन, जिला उपाध्यक्ष राजपाल आर्य, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, अरविंद ठाकुर, नसीम खान, सभासद ताहिर खान, राशिद कुरैशी, शमीम खां, शाहिद सिददीकी, रफीक सैफी, शोभित वाल्मीकि देव सैनी, पंकज शर्मा, इरशाद खान, अनमोल भारद्वाज, प्रीतम सैनी, अनुप्रिया शर्मा, हरपाल सैनी, बहोरन सिंह पाल समेत भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। लोगों ने खेल मैदान की शुरुआत के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें