फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: सपा ने हाजी रिजवान को दिया टिकट, भाजपा ने रामवीर सिंह को उतारा, रोचक हुआ मुकाबला

Thu, 24 Oct 2024 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

समाजवादी पार्टी ने कुंदरकी उपचुनाव के लिए रिजवान को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से रामवीर सिंह और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। रिजवान का राजनीतिक करिअर जिला पंचायत से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, सपा प्रत्याशी रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में हाजी रिजवान को मैदान में उतारा है। सपा ने यह घोषणा उत्तर प्रदेश की नाै विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर की है। सपा की इस घोषणा के बाद कुंदरकी उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन


हाजी रिजवान लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार चुनकर मजबूत संगठन और जमीनी स्तर के जुड़ाव को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति अपनाई है। कुंदरकी सीट पर उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा, बसपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस चुनाव में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के कार्यकाल और समाजवादी पार्टी के स्थानीय विकास एजेंडे पर वोटरों का रुख देखने लायक होगा।

रोचक हुई उपचुनाव की जंग

कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा ने रामवीर सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। सपा ने फिर से मो. रिजवान पर दांव खेला है। डोमघर के रहने वाले हाजी रिजवान ने अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत जिला पंचायत से शुरू की थी। सबसे पहले वह जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे।

विज्ञापन


वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी ने पहली बार उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाया, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद 2007 में पार्टी ने उन्हें फिर से टिकट दिया। इसमें वह वह कुछ वोट से चुनाव हार गए थे। पार्टी ने 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया और दोनों ही चुनाव में रिजवान ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें