सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया
कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मो. रिजवान ने पुलिस पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक को इस संदर्भ में पत्र भी लिखा है। हाजी रिजवान ने पत्र के माध्यम से कहा कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वह जहां भी प्रचार कर रहे हैं, वहां पुलिस पहुंचकर लोगों को धमकी दे रही है। पुलिस के कारण वोटरों के अंदर डर पैदा हो रहा है। पुलिस सिर्फ वोटर ही नहीं बल्कि ग्राम प्रधान, नगर पंचायत वार्ड के सदस्य, कारोबारियों व अन्य लोगों को वोटिंग के दिन क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दे रही है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम बिलारी व खंड विकास अधिकारी बिलारी की ओर से भी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभर दिए जा रहे हैं। हाजी रिजवान ने अपने पत्र में कुंदरकी, मैनाठेर और, मूंढापांडे और कटघर पुलिस पर आरोप लगाया है। उन्होंने हर पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है।