फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kundarki By Election: जुबानी जंग..भाजपा प्रत्याशी जीत के प्रति आश्वस्त, सपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 01:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए मुस्लिमों के समर्थन और मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को आधार बताया। उन्होंने बूथवार फीडबैक और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत का संकेत कहा। दूसरी ओर, सपा नेताओं ने भाजपा पर फर्जी मतदान और प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान की मांग की। सपा ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कम मतदान और कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादती का मामला चुनाव आयोग और कोर्ट में उठाने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के रिजवान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जीत का आधार पूर्व विधायक से त्रस्त मुस्लिमों का समर्थन और मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। भदासना स्थित दयानंद सरस्वती लाॅ काॅलेज में बातचीत के दाैरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने मतदान के बाद बूथ प्रभारी, प्रवासी, शक्ति केंद्र प्रभारियों के बाद समर्थकों, एजेंटों से बूथवार फीड बैक लिया है।

विज्ञापन


पार्टी की गणना के बाद उन्होंने जीत का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूर्व विधायक रिजवान ने कुंदरकी और मैनाठेर थानों में मुस्लिमों के खिलाफ तमाम केस दर्ज करवाए। इस कारण काफी संख्या में मुस्लिम त्रस्त थे। हिंदू बूथों पर पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है।

इसके साथ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत जीत का इशारा कर रही है। जीत का आंकड़ा 50 हजार तक हो सकता है। मतगणना से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने का तांता लग गया है। इस दौरान मुरादाबाद गन्ना समिति में चेयरमैन दुर्गपालसिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक, डाॅ. केपी सिंह, भाकियू असली गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की दोबारा मतदान कराने की मांग

सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर काम किया।  पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया गया है। फर्जी मतदान कराने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया। इसी कारण पार्टी ने चुनाव आयोग से कुंदरकी का चुनाव निरस्त कर फिर मतदान कराने की मांग की है।

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कुंदरकी, कुलयाला, डींगरपुर, रतनपुर मिलक, सीमरी, काजीपुरा, चक फाजलपुर, गुरैर, करनपुर गुरेर में मतदाताओं को पुलिस ने चेकिंग के नाम पर डराया। इसी कारण कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान कम हुआ।

कुछ पीठासीन अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा ने फर्जी मतदान कराया है। पुलिस भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की टोकाटाकी नहीं कर रही थी। वहीं सपा के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा था। प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।

इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। न्याय नहीं मिलने पर सपा के नेता कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रशासन ने काफी ज्यादती की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गड़बड़ियों को उजागर करते हुए इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद की है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने दोबारा मतदान के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें