फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्षत्रिय युवा संगठन ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षत्रिय युवा संगठन डिलारी के तत्वाधान में शनिवार को रामलीला मैदान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

युवाओं ने उनके छायाचित्र के साथ भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर बस स्टैंड, थाना गेट व डिलरा चौराहा होते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंची। वहां पर कॉलेज के गेट पर स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ता अमित कुमार चौहान व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम शर्मा, हर्षित ठाकुर, सतीश सिंह सैंगर, ठाकुर मेघराज सिंह, अनिकेत सिंह, प्रियांक, राहुल, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, त्रिवेंद्र सिंह, मोहित सिंह, पवन ठाकुर व विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के गांव जटपुरा में भी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम सिंह चौहान के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें