ठाकुरद्वारा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में प्रशासन का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दो समस्याएं थाना समाधान दिवस में आई।
गांव उस्मानपुर में एक जमीन को दो बार बेचने का मामला आया। दोनों पक्षों ने लेखपाल के साथ प्रभारी निरीक्षक के सामने मामला रखा। एक पक्ष के मिथिलेश पत्नी नन्हे सिंह और दूसरे पक्ष के भावना पत्नी प्रवेंद्र सिंह ने भूमि को अपना होने का दावा किया। बैनामे पेश किए। उनका कहना था कि उन्होंने भूमि गांव के पूर्व प्रधान से खरीदी है। हल्का लेखपाल को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
दूसरे मामले में, गांव मीरपुर मोहन चक निवासी रिंकू कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी भूमि की पैमाइश कर राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने चार अप्रैल को भूमि को चिन्हित कर उस पर हद्दे गढ़वा दिए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष में उन्हें उखाड़ दिया। विरोध करने पर झगड़ा करने लगे। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। प्रभारी निरीक्षक ने रानी नांगल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार को जांच के आदेश दिए हैं।