फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में कारखाना संचालक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में कारखाना संचालक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

- मझोला के जयंतीपुर मोहल्ले की घटना, चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर मोहल्ले में मंगलवार रात छेड़खानी के विरोध में कारखाना संचालक पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में कारखाना संचालन घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जबकि हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घायल कारखाना संचालक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसके मोहल्ले में दो युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था। उसने दोनों को डांट कर शांत कर दिया था। इसके अलावा उनके परिजनों से भी इसकी शिकायत की थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया। दो तीन घंटे बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसने गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि कारखाना संचालक की बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें कारखाना संचालक घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत यूपी 100 पुलिस से की और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर मझोला अजय कुमार गौतम ने बताया कि इस मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सभी तथ्य सामने आएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें