फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर हाईवे पर पहुंचे लोग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार में बुधवार रात बिजली गुल होने पर लोग भड़क गया। वह इकट्ठा होकर कांशीराम नगर बिजली घर पहुंच गए और हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करा दिया। इसके बाद लोग मिलन विहार के गेट के सामने ही दिल्ली रोड पर पहुंच गए और जाम लगाकर हंगामा किया। जल्द लाइन ठीक कर सप्लाई शुरू कराने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

मिलन विहार कालोनी में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों का कहना है कि एक घंटे को बिजली आपूर्ति दी जाती है तो कई घंटे तक गुल रहती है। जिसे लेकर कालोनी के लोग खासे परेशान हैं। बुधवार रात लोगों का सब्र जवाब दे गया। वह इकट्ठा होकर कांशीराम नगर बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने यहां हंगामा किया। भीड़ देखकर बिजली कर्मचारी मौके से भाग गए। इसके बाद लोगों ने कांशीराम नगर वाले रोड पर जाम लगाया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। बुधवार रात दोबारा लोग इकट्ठा हुए और वह मिलन विहार गेट पर दिल्ली रोड पर पहुंच गए उन्होंने यहां जाम लगाकर हंगामा किया। दिल्ली रोड पर हंगामा और जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने को कहा। मझोला इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों ने हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें