कुंदरकी। किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में वालीबॉल लीग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बिलारी विधायक के प्रतिनिधि मोहम्मद हसन उर्फ फैजी, आईटीएम ग्रुप के डायरेक्टर आसिफ पाशा और मास्टर यूसुफ खां ने संयुक्त रूप से किया।
आसिफ पाशा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद हसन ने कहा कि जिस प्रकार जीवन जीने के लिए भोजन की आवश्यकता है, उसी तरह स्वस्थ रहने के लिए खेलों की आवश्यकता है।
प्रतियोगिता के ओपनिंग मैच में केकेआर टीम ने मुंबई इंडियंस टीम को 12-20, 20-14, 19-20 के अंतर से हराया, जबकि दूसरे मैच में देहली डेयर डेविल्स टीम ने रॉयल बैंगलुरु टीम को 17-20, 20-19 व 11-20 के भारी अंतर से हराया। मैच में डॉ मोहम्मद उजैर, अमर सिंह, मोहम्मद अरकान, आमिर सोहेल, अतीकुरर्हमान, आसिफ हुसैन, सरफराज अली, इंतेखाब अली आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका रियासत हुसैन, स्कोरर की भूमिका शमी आलम ने निभाई और कमेंटेटर की भूमिका में अंबर रजा रहे। अंत में प्रशासक आरिफ पाशा एडवोकेट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।