फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठ की दूसरी वर्षगांठ को भक्तों ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राम भक्तों ने बुधवार को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पड़ी थी।
विज्ञापन

भगवान श्री राम की पूजा और आरती कर अपने और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। नगर के दुर्गा मंदिर में हुए कार्यक्रम में पंडित आकाश शर्मा ने हवन यज्ञ कराया। जिसमें भक्तों ने सभी की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दीं। इससे पहले महिलाओं ने मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी किया। इसके बाद मंदिर की ओर से एसडीएच इंटर कॉलेज के प्रांगण में भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विपिन जिंदल, शिवसेना नेता संजीव चौहान, पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडेय, विवेक ओझा, आशीष अग्रवाल, संजीव चौहान उर्फ टिल्लू, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, रोहित पोसवाल, तुषार पांडे आदि मौजूद रहे।
उधर, गांव शिवनगर स्थित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बच्चा बाबा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई और भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें