ठाकुरद्वारा। नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग ने सांसद विधायक खेल महोत्सव के अंतर्गत तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ के रिजल्ट में वरुण यादव ने अपने को दौड़ में प्रथम बताया और उसका गलत परिणाम देने पर उसके साथ आए उसके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोबारा हुई दौड़ में कार्तिक कुमार को प्रथम और वरुण यादव निवासी सरकड़ा को द्वितीय स्थान पर घोषित किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में चांदनी प्रथम और सीनियर वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल बालक वर्ग सब जूनियर वर्ग में एचएससी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी ने प्रथम और वोवदवाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजननगर प्रथम और आदर्श विद्या मंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में दुल्हापुर प्रथम और शाहबाजपुर कला द्वितीय स्थान पर रहे और सीनियर वर्ग में बालक वर्ग में भायपुर प्रथम स्थान पर रहा। कबड्डी में गकखरपुर ने प्रथम और असलेमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुछ प्रतियोगिताएं शनिवार को भी होंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक पति डॉ वीर सिंह सैनी, शिवेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रजापति, दीपक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन में युवा कल्याण अधिकारी अभिनव कुमार एवं नवीन चौहान, पीटीआई विजय सिंह, दीपक चंद, पीयूष कुमार प्रशांत, सोनिया चौहान ने सहयोग किया।