फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू अंबावता ने सांकेतिक धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Dec 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तहसील मुख्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। वहीं एसडीएम को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भाकियू अंबावता के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद रफी खान के नेतृत्व में अनेक संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश भर के किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, एमएसपी गारंटी कानून को पूरी तरह से लागू किए जाने, अनाज की कालाबाजारी बंद कराए जाने और किसान परिवारों के सदस्यों को शिक्षा और चिकित्सा सेवा मुफ्त उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई गई।
कहा कि किसान सहकारी समितियों पर किसानों की मांग के अनुसार नए बीज और खाद की उपलब्धता बनाए रखी जाए। देहात इलाके से निर्धारित शेडयूल की पूरी बिजली दिलाना सुनिश्चित किया जाए। मौके पर में मोहम्मद रफी खान, आबिद हुसैन, अयूब अली, हाजी रुखसाद, राशिद हुसैन, मकसूद हुसैन, मुजम्मिल हुसैन, मोहम्मद उमर, बिजेंद्र कुमार, कल्याण सिंह, प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-06,07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें