फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खोखा और ठेले लगाने वालों ने गांधी पार्क पर दिया धरना

Fri, 18 Sep 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में गांधी पार्क के आसपास खोखा और ठेले लगाने वालों ने बृहस्पतिवार सुबह अपनी मांगों को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन




नगरपालिका परिषद द्वारा गांधी पार्क के सुंदरीकरण की कार्ययोजना बनाई गई है। इस कार्ययोजना में गांधी पार्क के आसपास खोखे और खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेले हटाकर उन्हें वैकल्पिक जगह दिया जाना भी शामिल है। जैसे ही खोखा और ठेला लगाने वालों को यह संकेत मिला तभी बृहस्पतिवार सुबह ठेले लगाने वाले लोग और उनके परिवार की महिलाएं गांधी पार्क तक पहुंच गए तथा दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष केके गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति, संदीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह और विभू शर्मा भी गांधी पार्क पहुंच गए।



धरनास्थल पर पहले तो तहसीलदार ने पहुंचकर मांगें जानीं बाद में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव भी गांधी पार्क पहुंच गए। यहां धरना देने वालों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा गया कि बीते लगभग 25 वर्ष से लगने वाले स्थायी ठेलों के जरिए उनकी रोजी-रोटी चल रही है यदि किसी साजिश के तहत यह ठेले हटाए गए तब परिवारों के सामने गुजारे का संकट हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन पर ठाकुरदास, भूपेंद्र कुमार, राहुल ठाकुर, राजेश कुमार, पप्पू सिंह, नितिन प्रजापति, मनोज कश्यप, गौरव प्रजापति, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, देवेंद्र, लोकेश, उमाशंकर, धन्नों देवी, कुमकुम, सर्वेश, वीरवती आदि मुख्य थे। पालिकाध्यक्ष ने ज्ञापन में उठाई मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें