फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में महिला, बच्चे सहित चार घायल

Fri, 18 Sep 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे और महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मुरादाबाद के रामपुर दौराहा अंतर्गत आने वाले गांव भैंसिया निवासी अतीक पुत्र मोहम्मद अली बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक द्वारा पत्नी शमा, बेटे अताउर्रहमान और जियाउर्रहमान (3) के साथ निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा स्योहारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब यह कांठ नगर में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्वागत द्वार से आगे पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हादसे में अतीक, शमा और मासूम जियाउर्रहमान घायल हो गए। इन्हें पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। वहीं बृहस्पतिवार की शाम कांठ नगर में मुर्गा मार्केट के सामने दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार कांठ के गांव भागी जोत निवासी रईस पुत्र अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर घायल के परिजन भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें