फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एटीएम लूट: नए गैंग बनाकर एटीएम उखड़वाता है घोड़ा, पर्दे में रहकर नेपाल को देता है कमान, जानें पूरी कहानी

Thu, 11 Dec 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने एटीएम लूटने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे सदस्यों को पकड़ने के लिए टीम लगी है। पुलिस को पूछताछ में कई जानकारियां हाथ लगी है। 
विज्ञापन
1 of 14
एटीएम लूटकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी का एटीएम उखड़वाने वाले गिरोह के सरगना मेवात निवासी नियामत उर्फ घोड़ा नए नए गैंग बनाकर घटनाएं करवाता है। वह खुद पर्दे के पीछे रहकर अपने सबसे खास रणवीर उर्फ राणा और तौफीक नेपाल को आगे रखता है। पुलिस टीमें इन तीनों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

2 of 14
एटीएम लूटकांड का खुलासा और बरादम सामान - फोटो : अमर उजाला
24 नवंबर की रात सिविल लाइंस के लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। 25 नवंबर की सुबह एटीएम अमरोहा में पड़ा मिला था लेकिन एटीएम से करीब सात लाख रुपये की रकम गायब थी।
विज्ञापन

3 of 14
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में नागफनी के डेहरिया निवासी हिफजुल रहमान उर्फ हसनैन, हरियाणा के जुबैर खान, बुलंदशहर के नरेश उर्फ फौजी, जामा मस्जिद के पास बरवालान निवासी अब्दुल मतीन, घोसिया वाली गली मुगलपुरा निवासी तंजीम को गिरफ्तार किया था।

4 of 14
पकड़े गए आरोपी सें बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस गिरोह सरगना नियामत उर्फ घोड़ा है। उसने नए नए गैंग बनाकर यूपी्, गुजरात, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा में एटीएम उखाड़ने की घटनाएं कराई हैं।
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में एटीएम लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
रणवीर उर्फ राणा और तौफीक नेपाली इसके सबसे खास हैं। मुरादाबाद की घटना में भी दोनों शामिल थे और सरगना के हिस्से की रकम यह दोनों ही लेकर गए थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना और इसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

6 of 14
पकड़े गए आरोपी सें बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पांच बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, दो को लगी गोली
लोकेशेड के पास से पीएनबी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े सीआरपीएफ के एक भगोड़े सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस गिरोह के सरगना मेवात के नियामत उर्फ घोड़ा सहित तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

7 of 14
पकड़े गए आरोपी सें बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार की दोपहर बताया कि 24 नवंबर की रात लोकोशेड पुल के पास  से बदमाशों ने पीएनबी बैंक का एटीएम उखाड़ा था। 6.92 लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश अमरोहा जिले के अतरासी जंगल में  एटीएम फेंककर भाग गए थे। सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

8 of 14
बुर्का पहनकर लूटा था एटीएम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात करने वाले आरोपी उसी ब्रेजा कार के साथ कांठ रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस की एक टीम कांठ रोड पर भटावली स्थित निर्माणाधीन पुल के पास चेकिंग करने लगी। इसी समय पुलिस को कांठ रोड शेरुआ चौराहे की ओर से तेज रफ्तार एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक कार को चट्टा पुल की ओर ले गया।

9 of 14
पकड़े गए आरोपी और बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा करते हुए चट्टा पुल के नाकाबंदी प्वाइंट पर कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने कार पोस्टमार्टम हाउस के सामने वाले कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी लेकिन रेतीले रास्ते पर फंस गई। कार से उतरते ही बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों जामा मस्जिद के पास बरबलान निवासी अब्दुल मतीन और घोसिया वाली गली मुगलपुरा निवासी तंजीम के पैर में गोली लग गई।

10 of 14
पुलिस ने कार की बरामद - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना की टीम ने दो घायलों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार। अन्य बदमाशों में फलाहे दारान इंटर कॉलेज डेहरिया नागफनी निवासी हिफजुर रहमान उर्फ हसनैन, हरियाणा के खिल्लुका पलवल निवासी जुबैर खान और बुलंदशहर जिले के वसुंधरा औरंगाबाद निवासी सीआरपीएफ का भगोड़ा नरेश उर्फ फौजी शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और कटघर सीओ वरुण सिंह, सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना, एसएसआई हरेंद्र सिंह शामिल रहे।

11 of 14
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला
सरगना के इशारे पर पूरे देश में करते हैं एटीएम चोरी  
गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना हरियाणा के रायपुरी गांव उजीना मेवात का रहने वाला नियामत उर्फ घोड़ा पुत्र खान मोहम्मद है। घोड़ा ही टीम बनाकर देश के किसी भी प्रांत में एटीएम चोरी करने के लिए सदस्यों को भेजता है। सरगना ने मुरादाबाद के बाद आसाम में एटीएम चोरी करने का टास्क दिया था लेकिन पुलिस की घेराबंदी की वजह से गिरोह के लोग फंस गए।

12 of 14
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्रेजा कार, 3,08,300 रुपये नगद, एटीएम मशीन काटने के उपकरण, पांच मोबाइल सेट, तीन सिम कार्ड, एक नेट डिवाइस, चार एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, 315 बोर के पांच तमंचे, 315 बोर के छह खोखे, 14 जिंदा कारतूस, एक केन काला स्प्रे पेंट, दो काले रंग के बुर्के, एक ग्लब्ज, एक ऊनी कैप आदि बरामद किए।

13 of 14
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 24 नवंबर को गिरोह के सरगना ने तीन लोगों को कार से एटीएम चोरी करने के लिए भेजा था। बाकी मुरादाबाद से जुड़ गए। पहले गलशहीद में एटीएम उखाड़ने की कोशिश की लेकिन अलार्म बजने के कारण भागना पड़ा। इसके बाद लोकोशेड के पास एटीएम चोरी की साजिश रची।

एक बदमाश बुर्का पहनकर स्प्रे छिड़ने लगा। इसके बाद एटीएम को पीले रंग के पट्टे से बांधकर उसे कार के हुक में फंसाकर खींचा गया। एटीएम उखड़ने के बाद उसे कार में रख लिया गया। अमरोहा जिले में एटीएम तोड़कर पैसे निकाले गए।
विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चोरी किए गए पैसे की हिस्सेदारी का निर्णय गिरोह का सरगना करता है। पुलिस गिरोह के सरगना घोड़ा के अलावा तौफीक नेपाली और हरियाणा  प्रांत के धांधुका टाई मेवात के रणवीर उर्फ राणा की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें