फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुर्का पहन उखाड़ा था ATM...तिहाड़ में 'घोड़ा' ने सिखाया था चोरी करने का तरीका, फास्टैग ने पकड़वाया; वीडियो

Wed, 10 Dec 2025 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में लोकेशेड के पास से पीएनबी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े सीआरपीएफ के एक भगोड़े सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन
1 of 18
पुलिस हिरासत में एटीएम लूट करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में एटीएम चोरों के सरगना मेवात जिले के नियामत उर्फ घोड़ा ने गिरफ्तार तंजीम और नरेश उर्फ फौजी से पहले नजदीकियां बढ़ाई। दोनों को एटीएम चोरी का तरीका बताया। दोनों को सब्जबाग दिखाए कि एटीएम चोरी करने पर थोड़े दिन में बड़े आदमी बन जाओगे। लालच में पड़कर दोनों गिरोह से जुड़े और अब पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नरेश उर्फ फौजी गलत संगत में पड़ने के बाद गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल गया। जेल में उसकी मुलाकात वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार मुगलपुरा क्षेत्र के रहने वाले तंजीम से हुई।
विज्ञापन

2 of 18
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में एटीएम लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने एटीएम चोरों के सरगना मेवात नियामत उर्फ घोड़ा से मुलाकात की। सरगना ने दोनों को एटीएम चोरी करने का पाठ पढ़ाया। नवंबर में जेल से तंजीम जमानत पर रिहा हो गया। उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद नरेश उर्फ फौजी भी छूट गया। इसके बाद दोनों अपने सरगना के बताए रास्ते पर चल पड़े।
विज्ञापन

3 of 18
अस्पताल में भर्ती दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तंजीम के चेहरे पर शिकन तक नहीं
गिरफ्तारी के बाद नरेश उर्फ फौजी को काफी पछतावा था लेकिन तंजीम के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि तंजीम पेशेवर वाहन चोर है। उसने ही दिल्ली से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार का इंतजाम किया था। जुबेर को भी तंजीम ने अपने साथ लिया था। बरामद कार दिल्ली के श्यामलाल की बताई जा रही है।

4 of 18
पकड़े गए आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाशों ने बुर्का पहनकर एटीएम उखाड़ा था
लोकोशेड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को दो बदमाशों ने बुर्का पहनकर उखाड़ा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से वीडियो को निकाला है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो बदमाश बुर्का पहनकर एटीएम में पीले रंग का मोटा पट्टा लगा रहे हैं। पट्टे से एटीएम मशीन बांधने के बाद उसे कार के हुक में फंसाकर खींचते हैं। इस तरफ एटीएम मशीन उखड़ जाती है।
विज्ञापन

5 of 18
बुर्का पहनकर लूटा था एटीएम - फोटो : अमर उजाला
छिजारसी में फास्टैग करने पर मतीन का मोबाइल नंबर मिला
एटीएम उखाड़ने के बाद आरोपी हाईवे पर आने वाले टोल टैक्स से बचते रहे लेकिन हापुड़ के छिजारसी टोल टैक्स पर तंजीम ने अपने मोबाइल नंबर से फास्टैग किया। पुलिस ने यहीं से आरोपी का नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर डाल दिया।
विज्ञापन

6 of 18
पकड़े गए आरोपी से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की टीमें मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक के टोल प्लाजा को खंगालती रही। अंत में उसे छिजारसी धौलाना टोल टैक्स पर मुरादाबाद के बदमाश तंजीम का नंबर हासिल हो गया। पुलिस को शक हो गया कि घटना में मुरादाबाद के बदमाश शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
दूसरा साक्ष्य औरंगाबाद पुलिस चौकी से मिला। बदमाशों ने गढ़ मुक्तेश्वर के नजदीक ब्रेजा कार की नंबर प्लेट बदली। कार पर दिल्ली के श्यामलाल का नंबर अंकित था। पुलिस की एक टीम कार का सत्यापन करने के लिए दिल्ली चली गई। दूसरी टीम बदमाशों की कार का पीछा करते हुए बिहार, असम तक चली गई। अब बदमाश पुलिस के रडार पर थे लेकिन रास्ता बदलकर गायब हो गए।

8 of 18
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों को खंगाला, डेढ़ लाख डंप नंबर चेक किए
पुलिस ने एटीएम चोरों की तलाश के लिए पांच राज्यों के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टावरों से डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों छांटकर गिरोह तक पहुंच गए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने एटीएम चोरों के लिए 55 पुलिसकर्मियों की टीमें गठित की थीं।

9 of 18
आरोपियों से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और कटघर सीओ वरुण सिंह इन टीमों को सर्विलांस के आधार पर बेस्ट बंगाल, बिहार, आसाम, गुजरात, दिल्ली भेज रहे थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बलिया में भी पुलिस टीमें गई थीं। हरियाणा के मेवात जिले में कई दिनों तक पुलिस टीम ठहरी। पीछा करने के दौरान सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना की कार डिवाइडर से टकरा गई थी लेकिन थाना प्रभारी बाल बाल बच गए। उनको हल्की चोटें आई।

10 of 18
गोली लगने के बाद अस्पताल में आरोपी - फोटो : संवाद
एटीएम उखाड़ने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, दो को लगी गोली
लोकेशेड के पास से पीएनबी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े सीआरपीएफ के एक भगोड़े सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस गिरोह के सरगना मेवात के नियामत उर्फ घोड़ा सहित तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

11 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मंगलवार की दोपहर बताया कि 24 नवंबर की रात लोकोशेड पुल के पास  से बदमाशों ने पीएनबी बैंक का एटीएम उखाड़ा था। 6.92 लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश अमरोहा जिले के अतरासी जंगल में  एटीएम फेंककर भाग गए थे। सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

12 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वारदात करने वाले आरोपी उसी ब्रेजा कार के साथ कांठ रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस की एक टीम कांठ रोड पर भटावली स्थित निर्माणाधीन पुल के पास चेकिंग करने लगी। इसी समय पुलिस को कांठ रोड शेरुआ चौराहे की ओर से तेज रफ्तार एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक कार को चट्टा पुल की ओर ले गया।

13 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा करते हुए चट्टा पुल के नाकाबंदी प्वाइंट पर कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने कार पोस्टमार्टम हाउस के सामने वाले कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी लेकिन रेतीले रास्ते पर फंस गई। कार से उतरते ही बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों जामा मस्जिद के पास बरबलान निवासी अब्दुल मतीन और घोसिया वाली गली मुगलपुरा निवासी तंजीम के पैर में गोली लग गई।

14 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना की टीम ने दो घायलों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार। अन्य बदमाशों में फलाहे दारान इंटर कॉलेज डेहरिया नागफनी निवासी हिफजुर रहमान उर्फ हसनैन, हरियाणा के खिल्लुका पलवल निवासी जुबैर खान और बुलंदशहर जिले के वसुंधरा औरंगाबाद निवासी सीआरपीएफ का भगोड़ा नरेश उर्फ फौजी शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और कटघर सीओ वरुण सिंह, सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना, एसएसआई हरेंद्र सिंह शामिल रहे।

15 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सरगना के इशारे पर पूरे देश में करते हैं एटीएम चोरी  
गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना हरियाणा के रायपुरी गांव उजीना मेवात का रहने वाला नियामत उर्फ घोड़ा पुत्र खान मोहम्मद है। घोड़ा ही टीम बनाकर देश के किसी भी प्रांत में एटीएम चोरी करने के लिए सदस्यों को भेजता है। सरगना ने मुरादाबाद के बाद आसाम में एटीएम चोरी करने का टास्क दिया था लेकिन पुलिस की घेराबंदी की वजह से गिरोह के लोग फंस गए।

16 of 18
एसपी सिटी कुमार रणविजय घटना की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्रेजा कार, 3,08,300 रुपये नगद, एटीएम मशीन काटने के उपकरण, पांच मोबाइल सेट, तीन सिम कार्ड, एक नेट डिवाइस, चार एटीएम कार्ड, चार फर्जी आधार कार्ड, 315 बोर के पांच तमंचे, 315 बोर के छह खोखे, 14 जिंदा कारतूस, एक केन काला स्प्रे पेंट, दो काले रंग के बुर्के, एक ग्लब्ज, एक ऊनी कैप आदि बरामद किए।

17 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 24 नवंबर को गिरोह के सरगना ने तीन लोगों को कार से एटीएम चोरी करने के लिए भेजा था। बाकी मुरादाबाद से जुड़ गए। पहले गलशहीद में एटीएम उखाड़ने की कोशिश की लेकिन अलार्म बजने के कारण भागना पड़ा। इसके बाद लोकोशेड के पास एटीएम चोरी की साजिश रची। एक बदमाश बुर्का पहनकर स्प्रे छिड़ने लगा।
विज्ञापन

18 of 18
मुरादाबाद में एटीएम लूट की जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एटीएम को पीले रंग के पट्टे से बांधकर उसे कार के हुक में फंसाकर खींचा गया। एटीएम उखड़ने के बाद उसे कार में रख लिया गया। अमरोहा जिले में एटीएम तोड़कर पैसे निकाले गए। चोरी किए गए पैसे की हिस्सेदारी का निर्णय गिरोह का सरगना करता है। पुलिस गिरोह के सरगना घोड़ा के अलावा तौफीक नेपाली और हरियाणा  प्रांत के धांधुका टाई मेवात के रणवीर उर्फ राणा की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें