फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खतौनी दुरुस्ती को गांव-गांव लगेंगे शिविर

Wed, 24 Jun 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार सुबह तहसीलदार आदित्य कुमार ने सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान खतौनी दुरुस्ती के लिए गांव गांव शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने और अंश निर्धारण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि खतौनी संशोधन को लेकर बीते दिनों तहसील परिसर में लगे शिविर में जो दावे और आपत्तियां आए आए थे उनकी जांच का काम लेखपालों द्वारा शीघ्र पूरा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि तहसील के ग्रामों में आधा एकड़ के रकबे से ऊपर के जितने भी तालाब हैं उन सभी का मत्स्य पालन के लिए आवंटन कर दिया जाए, तालाबों का आवंटन शिविर के माध्यम से कराया जाए। जिन तालाबों की खोदाई होनी है उनकी सूची बनाकर बीडीओ को पत्र भेजा जाए।
तहसीलदार ने नई तकनीक वाली रोवर मशीन से भूमि की पैमाइश किए जाने की जानकारी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को दी। उन्होंने कहा कि रोवर मशीन से पैमाइश की प्रक्रिया पूरी तरह से नई तकनीक है। यदि कहीं पानी भरा है या पेड़ खड़े हैं या भवन बना हुआ है उस इलाके की भी रोवर मशीन से आसानी से पैमाइश हो सकेगी। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि ग्राम समाज की भूमि पर नए होने वाले अवैध कब्जे को रोकने में यदि कहीं लेखपाल की लापरवाही सामने आई तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें