फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी की बेटी इल्मा अफरोज के नूरपुर एसपी बनने पर जताया हर्ष

Wed, 24 Jun 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। वर्ष 2018 बैच की आईपीएस एवं कुंदरकी नगर की होनहार बेटी इल्मा अफरोज को हिमाचल प्रदेश के जिला नूरपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही कुंदरकी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इल्मा अफरोज कुंदरकी के मरहूम किसान काजी अफरोज अहमद की सुपुत्री हैं। किसान परिवार से निकल कर भारतीय पुलिस सेवा तक का सफर तय करने वाली बेटियां के लिए इल्मा प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। नूरपुर से पहले इल्मा अफरोज हिमाचल प्रदेश के जिला बद्दी और लाहौल-स्पीति में बतौर पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। इल्मा अफरोज के चाचा काजी सुहैल अहमद और काजी अरशद ने आवास पर मिठाई बांटी कर खुशी को साझा किया। इस अवसर पर मोहम्मद उमर उर्फ कपूर, बब्बू शर्मा, मोहम्मद अहमद, रईस अहमद, धर्मपल सिंह, श्योराज सिंह, इमामी शाह, रफीक अहमद, अतीक अहमद, अभिषेक, जयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें