फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चटकी पटरी देख कीमैन ने रुकवाई ट्रेन, टला बड़ा हादसा

Mon, 08 Jul 2019 05:35 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
टला बड़ा हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिलारी के पास जरगांव स्टेशन के समीप रेल पटरी चटकी देखकर कीमैन ने सक्रियता दिखाई। 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी को रुकवा लिया। इंजीनियरिंग स्टाफ को पटरी पर काफी बड़ा गैप मिला। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अगर ट्रेन गुजरती तो हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


जरगांव के स्टेशन मास्टर के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े सात बजे बजे कीमैन इश्हाक ने जानकारी दी कि जरगांव से राजा का सहसपुर स्टेशनों के बीच किमी संख्या 31/08-04 पर रेल की पटरी चटकी हुई है। बड़ौदा हाउस कंट्रोल रूम को रेल पटरी टूटने की जानकारी देने दी गई। तत्काल पीछे से आने वाली 54391 अलीगढ़-मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी को ठहराया गया।

पैसेंजर करीब 40 मिनट, जबकि मालगाड़ी एक घंटे तक पटरी पर खड़ी रही। सुबह करीब पौने नौ बजे पटरी की मरम्मत का काम पूरा किया जा सका। इसके बाद 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें