मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में कमला दुबे मेमोरियल अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता, और वित्त मंत्रालय की कमिश्नर परितोष व्यास ने कमला दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में बोनी एनी पब्लिक स्कूल ने सेंट फोर्ड वर्ल्ड स्कूल को, विल्सोनिया स्कॉलर सिविल लाइंस स्कूल ने पीएमएस को, आरएसडी ने एसएस चिल्ड्रेन स्कूल को, सेंट मैरी बुद्धि विहार ने एसबीएस बिलारी को, पुलिस मॉर्डन एकेडमी ने सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को, गोल्डेन गेट स्कूल ने एसएम अमरोहा को, एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी ने आरआर स्कूल को, विल्सोनिया कॉलेज ने नोसगे पब्लिक स्कूल को, सेंट मैरी ने ग्रीन मिडोज को, गांधी नगर पब्लिक स्कूल ने बीकेएस को, आर्यंस इंटरनेशनल ने आरएसडी एकेडमी को हराकर जीत हासिल की। वहीं, राजेंद्र एकेडमी और केसीएम के बीच खेला गया मैच टाई हो गया। सुपरओवर में केसीएम को जीत मिली। इस अवसर पर विजय गुप्ता, उअनिल कुमार सिंघल, रवि सिंघल, पंकज महेश्वरी आदि माैजूद रहे।