फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: मेहंदी से महका बाजार... पिया के लिए सोलह शृंगार, मुरादाबाद में पूजा का यह है समय

Fri, 10 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

करवा चौथ पर शहर का बाजार शुक्रवार को मेहंदी की खुशबू से महकता रहा। महिलाओं ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई और सोलह शृंगार की खरीदारी में व्यस्त रहीं। शाम को सुहागिनें अपना निर्जला व्रत खोलेंगी। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद

करवा चौथ पर शहर का बाजार मेहंदी की खुशबू से महक उठा। बृहस्पतिवार की देररात तक महिलाएं हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाती नजर आईं। इससे पहले सोलह श्रृंगार के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हर तरफ सजी दुकानों और ग्राहकों की भीड़ ने शहर को पूरी तरह करवा चौथ के रंग में रंग दिया।

विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
शुक्रवार को सुहागिनें अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। जीएमडी रोड, टाउनहॉल, रामगंगा विहार, ताड़ीखाना, चौमुखापुल और गंज बाजार में दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। महिलाएं पूजा की थालियां, करवे, सिंदूर, चूड़ियां और पारंपरिक साड़ियों की खरीदारी में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
वहीं दुकानों पर करवा चौथ स्पेशल ऑफर और सजावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया। जीएमडी रोड के दुकानदार अनिल अग्रवाल बताते हैं कि करवा चौथ पर कॉस्मैटिक सामानों में कई स्पेशल ऑफर रखे गए हैं जो महिलाओं काफी लुभा रहे हैं। कई महिलाएं बाजारों में अपनी सहेलियों तो कई अपने पतियों के साथ खरीदारी करतीं नजर आई। पूरे दिन बाजार में साड़ी, शृंगार और पूजा की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

4 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
सबसे ज्यादा मांग डेकोरेटिव करवा और छलनी की रही। इस दौरान कई दुकानों पर करवा और छलनी का स्टॉक ही खत्म हो गया। अमरोहा गेट दुकानदार विपिन गुप्ता बताते हैं कि पिछले दिनों से करवा और छलनी की खरीदारी चल रही है लेकिन बृहस्पतिवार को पूरे दिन इनकी मांग सबसे ज्यादा रही इस दौरान शाम होते होते स्टॉक भी खत्म हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
भीड़ के चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही लेकिन ग्राहकों में उत्साह कम नहीं हुआ और खरीदारी का सिलसिला जारी रखा। शाम होते-होते बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी ने त्योहार को ओर भी रोशन बना दिया। वहीं देर रात तक मेहंदी के स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
हर चार कदम पर मेहंदी के स्टॉल
बुद्धि विहार, लाइनपार, रामगंगा विहार सहित कई इलाकों में हर चार कदम पर मेहंदी के स्टॉल लगे दिखे। कहीं पर लड़कियां तो कहीं लड़के मेहंदी लगाते नजर आए। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी मेहंदी लगवाने का पूरा इंतजाम था। इस दौरान कई महिलाएं पार्लर में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं। रात तक गलियों और बाजारों में मेहंदी की खुशबू और त्योहार की रौनक छाई रही। चौमुखापुल मेहंदी आर्टिस्ट मोहम्मद शानू का कहना हैं कि उनकी 30 लोगों की टीम महिलाओं को मेहंदी लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2025 - फोटो : संवाद
काफी दिनों से करवा चौथ के लिए इस दिन का इंतजार कर रही थी और आज वह दिन आ ही गया। करवा चौथ पर हर साल एक अलग ही उत्साह होता है और आज भी है। - रीता रानी, बुद्धि विहार 

हर साल करवा चौथ का इंतजार रहता है। इस दिन का शृंगार और पूजा का माहौल सबसे अलग होता है। आज निर्जला व्रत रख है, चांद निकलने का इंतजार रहेगा। - ऋचा मग्गू, बुद्धि विहार 

पूजा और अर्घ्य देने का समय

  • पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 05:32 से 8:00 बजे तक
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय : रात्रि 08:17 बजे से 09:30 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें