फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करुला से डबल फाटक लगा जाम, ई-रिक्शाओं की बेतरतीबी से कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार शाम दो घंटे थमी रही रफ्तार, सड़क किनारे ई-रिक्शा और अस्थायी दुकानों से बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। करुला से डबल फाटक पुल तक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सोमवार शाम चार से छह बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना जाम लगता है और शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है।

दुकानदारों का कहना है कि बेतरतीब तरीके से चल रहे ई-रिक्शा जाम की प्रमुख वजह बने हुए हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित होते हैं, लेकिन इनके रूट और पार्किंग को लेकर कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आती।
विज्ञापन

चालक सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। दुकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़े होने के साथ ही अस्थायी दुकानें भी लगाई जा रही हैं। इससे सड़क और संकरी हो जाती है। वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच राहगीरों को भी निकलने में परेशानी होती है। दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है। करुला क्षेत्र से भी शिकायत मिलने पर सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को हटवाया जाएगा।



00

दुकानदार बोले...

-शाम के समय करुला में जाम की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। ई-रिक्शा सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है और कारोबार प्रभावित होता है।-मशरूर, दुकानदार

-ई-रिक्शाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संचालन की कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं है। यातायात पुलिस को रूट और पार्किंग व्यवस्था तय कर उसका सख्ती से पालन कराना चाहिए।-नईम, दुकानदार



-सोमवार दोपहर में भी जाम लगा था। इसके बाद शाम को जाम बढ़ गया। यातायात दुकानदारों को खुद खुलवाना पड़ता है। रोजाना निगरानी और कार्रवाई से समस्या कम हो सकती है।-धर्म सिंह, दुकानदार
विज्ञापन


-सड़क पर ई-रिक्शा खड़े होने और अस्थायी दुकानें लगने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।-विशाल, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें