फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) मंगलवार की सुबह पांच बजे से शुरू की जाएगी। दौड़़ में शामिल करने के लिए प्रतिदिन 1050 प्रतिभागी बुलाए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी।जिले में होमगार्ड के कुल 624 पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। इसके लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। नौवीं वाहिनी पीएसी परिसर को भर्ती केंद्र बनाया गया है। दौड़ में मंडल के रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद जिले के अभ्यर्थी शामिल किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए 2400 मीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों को दौड़ 16 मिनट में पूरा करना है। दौड़ की शुरुआत सुबह पांच बजे से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि दौड़ कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों और प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर केंद्र पर पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें