फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेला : गढ़ व राजघाट स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 15 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। इसे लेकर रेलवे ने मुख्य गंगा घाटों पर ट्रेनों के ठहराव की तैयारी कर ली है। वहीं 10 से ज्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को कांकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर, राजघाट, रामगंगा, हरिद्वार, ऋषिकेश व बालावाली स्टेशनों पर रोका जाएगा। साथ ही पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 13 से 16 नवंबर तक गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर (22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस, (14321-11) आला हजरत, (15909-10) अवध असम, (14207-08) पद्मावत, (14205- 06) अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, (13257-58) जनसाधारण एक्सप्रेस को अप व डाउन दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रोका जाएगा।
जबकि कांकाठेर स्टेशन पर इन ट्रेनों के अलावा (14315-16) इंटरसिटी एक्सप्रेस, (15036-37) उत्तरांचल संपर्क क्रांति, (14241-42) नौचंदी एक्सप्रेस, (04303-04) दिल्ली बरेली पैसेंजर को दो मिनट के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन



रामगंगा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर 15 नवंबर को (14319) इंदौर-बरेली एक्सप्रेस दोपहर 2:30 बजे, 16 नवंबर को (14314) बरेली-मुबंई एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी। राजघाट नरोरा रेलवे स्टेशन पर (14319) इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे, 16 नवंबर को (14314) बरेली-मुबंई एक्सप्रेस दोपहर 2:22 बजे रुकेगी।
15 व 16 नवंबर को बालावाली रेलवे स्टेशन पर (13151-52) सियालदह एक्सप्रेस, (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (14113-14) लिंक एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रुकेगी।
-

कांकाठेर तक चलेगी अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर

(04393-94) अलीगढ़-गजरौला अलीगढ़ पैसेंजर 14 व 15 नवंबर को कांकाठेर तक चलेगी। गजरौला स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे व कांकाठेर स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में कांकाठेर से दोपहर 1:55 बजे चलेगी व गजरौला में दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। इसी तरह (04335-36) मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर 14 से 16 नवंबर तक दिल्ली तक चलेगी। (04339-40) बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर एक्सप्रेस 13 से 16 नवंबर तक गढ़मुक्तेशवर तक चलेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितने कोच
04376 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर दो कोच
04375 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर दो कोच
04378 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर दो कोच
04377 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर दो कोच
04334 नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर एक कोच
04333 गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर एक कोच
04394 गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर एक कोच
04393 अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर एक कोच
04358 नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर एक कोच


04357 मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर एक कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें