कटघर थाना क्षेत्र में निर्यात फर्म के मालिक के पोते ने पीएफ मांगने पर एक कर्मचारी को यातनाएं दीं। उसकी पिटाई की और शौचालय में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर चेहरे और शरीर पर यूरिन कर दी। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कटघर थाने की पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
कटघर थाना क्षेत्र में आश्रम की महिला महंत ने तीन महिलाओं और एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं व युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने बताया कि वह कटघर क्षेत्र स्थित धर्मशाला में बने आश्रम की महंत हैं।
23 अक्तूबर 2024 को वह आश्रम में मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी महिला जित्तो, हिना, नीलम आ गईं। इनके साथ गुलफाम नाम का युवक था। आरोप है कि इन्होंने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जित्तो ने उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।
हिना और नीलम ने लाठी-डंडों से उस पर वार किए, जबकि गुलफाम ने छेड़खानी की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।