फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: छह दिन बंद रहेंगे मुरादाबाद के स्कूल, भीड़भाड़ और जाम की आशंका से  पुलिस और प्रशासन सतर्क

Sun, 20 Jul 2025 07:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए मुरादाबाद में छह तिथियों पर स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 21, 23, 26, 28 जुलाई, 2 और 4 अगस्त को रामपुर रोड, दिल्ली रोड और कांठ रोड के पांच किमी दायरे में आने वाले सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रशासन का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में स्कूलों की छुट्टी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के चलते शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मुरादाबाद में छह दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है। खास बात यह है कि यह बंदी मुरादाबाद शहर और उसके मुख्य मार्गों रामपुर रोड, दिल्ली रोड और कांठ रोड के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगी।

विज्ञापन


सावन के इस पवित्र महीने में कांवड़िये भारी संख्या में हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस दौरान कई इलाकों में भारी भीड़, ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का जत्था दिनरात चलता है।

इससे बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में प्रशासन ने फैसला लिया कि सावधानी बरतते हुए कुछ तिथियों पर स्कूलों को बंद रखा जाए।

इन तारीखों पर स्कूल रहेंगे बंद
शहर के चिन्हित क्षेत्रों में 21 जुलाई (सोमवार), 23 जुलाई (शिवरात्रि), 26 जुलाई (शनिवार), 28 जुलाई (सोमवार), दो अगस्त (शनिवार) और चार अगस्त (सावन का अंतिम सोमवार) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें नर्सरी से 12वीं तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी निजी और मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। 

प्रशासन का मानना है कि इन खास तिथियों पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए हजारों कांवड़िये पहुंचते हैं। इसके चलते ट्रैफिक दबाव बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिससे की बच्चों और अभिभावकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहरवासियों को नहीं हो असुविधा
प्रशासन और पुलिस की कोशिश है कि सावन के दौरान कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकले और शहरवासियों को भी असुविधा न हो। स्कूलों की छुट्टियों का यह फैसला उसी दिशा में एक एहतियाती कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें