फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांवड़ियों की वापसी से भगवामय हुआ कांठ का वातावरण

Tue, 18 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। उत्तराखंड की देव नगरी हरिद्वार से सावन माह में कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की लगातार वापसी हो रही है। सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़िए पग-पग मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




सोमवार को भी पूरा दिन कांवड़ियों की वापसी होती रही। इधर हरिद्वार को जाने के लिए भी तमाम कांवड़ियों के वाहन कांठ नगर व क्षेत्र से होकर गुजरते रहे। कोई ढोल की थाप पर भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए जाता दिखाई दिया तो कोई डीजे व धार्मिक भजनों पर झूम रहा था। इससे कांठ क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से शिवभक्ति में सराबोर हो गया। हर ओर भगवा वस्त्रधारी शिवभक्त ही दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह कांवड़ियों के भारी आवागमन की उम्मीद है। वहीं क्षेत्र में चल रहे भंडारा शिविरों में भी कांवड़ियों की सेवा और सत्कार भी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम, दवाइयों आदि की व्यवस्था चल रही है। कांवड़ियों की वापसी से क्षेत्र का वातावरण भगवामय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें