फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बदहाल

Tue, 18 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित छजलैट के भीकनपुर से अमरोहा के नन्हेड़ा जा रहा करीब छह किलोमीटर मार्ग पूरी तरह टूटा और जर्जर हाल है।
विज्ञापन


इस मार्ग का खुशहालपुर तक 3.700 किलोमीटर हिस्सा 2021 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बना था। लेकिन अब यह भी जर्जर अवस्था में है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सबसे बुरा हाल खुशहालपुर गांव के बीच हो कर जा रही इस सड़क का है। यहां तो काफी दूर तक सड़क में बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से सड़क ने तालाब की शक्ल ले ली है। खुशहालपुर से आगे करूला नदी के पुल तक तो सड़क सालों से टूटी और पूरी तरह उखड़ी हुई है। बारिश से रास्ते मे पानी और कीचड़ पसरा है। यहां आए दिन दो पहिया वाहन गिरने से लोग चोटिल होते रहते हैं। सईद खां, नसरुल्ला खां, वरन सिंह, राम सिंह, हरवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें