फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद के कैलाश नेगी और पूनम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली जोन की 50वीं अंतर जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का मंगलवार को पुलिस लाइन में आगाज हुआ। पहले दिन जूडो में मुरादाबाद के कैलाश नेगी और महिला वर्ग में पूनम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद 98 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिजनौर जनपद की इस टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। प्रतियोगिता में जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कराटे के विभिन्न मुकाबले कराए जाएंगे। जूडो के पुरुष वर्ग के 73 किग्रा भार वर्ग में बदायूं के योगेंद्र ने रामपुर के नेपाल को हराकर जीत दर्ज की। 60 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद के कैलाश नेगी ने संभल के अक्षय को मात दी। जूडो के महिला वर्ग में 54 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद की पूनम ने बदायूं की संगीता को हराकर परचम लहराया। जूडो के अलावा ताइक्वांडो, वुशू में मुकाबले कराए गए हैं। निर्णायक मंडल में सुहेल अहमद, संजय गिरी, सुमित यादव, आलोक कुमार, मानवी महरोत्रा, यश कुमार, रविंद्र कसाना ने अपनी भूमिका निभाई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का संपन्न 10 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

-
ताइक्वांडो (महिला वर्ग)
- 53 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की अलका ने रामपुर की पारूल को हराया
- 62 किग्रा भारवर्ग में बरेली की डॉली ने रामपुर की अंजली को हराया
ताइक्वांडो (पुरुष वर्ग)

- 63 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद के कपिल अत्री रामपुर के आयुष को हराया
- 74 किग्रा भारवर्ग में संभल के शेर सिंह ने मुरादाबाद के रणधीर को हराया
वुशू (महिला वर्ग)
58 किग्रा भारवर्ग में रामपुर की पूजा ने अमरोहा की रीना को हराया

75 किग्रा भारवर्ग में बरेली की सुनीता ने मुरादाबाद की रमा यादव को हराया

वुशू (पुरुष वर्ग)
70 किग्रा भारवर्ग में बरेली के गौरव ने रामपुर के दुष्यंत को हराया

80 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद के नईम अहमद ने रामपुर के महेंद्र सिंह को हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें