जनरल टिकट पर सफर कर रही युवती से जब टीटीई ने किराया मांगा तो भड़क उठी और उसे देख लेने की धमकी दे लगी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्टेशन पर आरपीएफ के जवान पहुंचे तो सही, लेकिन उस युवती को हिरासत में नहीं ले सके।
मंगलवार को अकालतख्त एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। जनरल से लेकर आरक्षित कोच में यात्री भरे हुए थे। स्लीपर कोच भी जनरल जैसे ही हो रहे थे। एस-12 कोच में टीटीई मुकेश
बे टिकट चेक रहे थे। सीट पर बैठी हुई युवती से टिकट मांगा तो उसने अंबाला से मुरादाबाद तक का जनरल टिकट थमा दिया।
ब उसे बताया कि यह स्लीपर कोच है और उसे अतिरिक्त किराया देना होगा। महिला ने पहले तो उसे ही जनरल कोच बताते हुए अतिरिक्त किराया देने से मना कर दिया। लेकिन जब उससे किराया देने के लिए दबाव बनाया तो वह बदसलूकी पर उतर आई। टीटीई के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए मुरादाबाद स्टेशन पर देख लेने की धमकी दे डाली।
मुकेश चौबे ने बताया कि महिला के अलावा आठ अन्य युवकों ने भी टिकट बनवाने से मना कर दिया था। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। मुरादाबाद स्टेशन पर आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए।
ट्रेन से उतरने के बाद युवती को सीआईटी कार्यालय चलने के लिए कहा, लेकिन उसने उनसे भी उसी अंदाज में बात की और महिला कांस्टेबल लाने की बात कही। इसके बाद वे तेज कदमों से स्टेशन के बाहर चली गई और आरपीएफ के जवान भी देखते रह गए।