फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने दर्ज कराई सूचना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अंसारियान क्षेत्र में बृहस्पतिवार आधी रात विद्युत पोल से गिरकर संविदा कर्मी की मौत के मामले में जेई ने हादसे की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मी आदेश कुमार सिंह बिलारी नगर वाले विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के तौर पर काम कर रहे थे। विद्युत अवर अभियंता आशीष कुुमार यादव की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई सूचना में कहा गया है कि मोहल्ला अंसारियान क्षेत्र में लाइन में फाल्ट होने की सूचना पर दो संविदा कर्मी मौके पर गए थे। एक संविदा कर्मी तार जोड़ने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान संविदा कर्मी की कमर में बंधी हुई सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और संविदा कर्मी सड़क पर गिर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में उपचार के लिए भर्ती कराने के दौरान उसकी मौत हो गई।
हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वॉय की ओर से भी संविदा विद्युत कर्मी की मौत की घटना से संबंधित सूचना का मीमो बनाकर कोतवाली बिलारी को भेज दिया गया। एसडीओ विद्युत विश्वजीत चौधरी ने बताया कि संविदा कर्मी जिस कंपनी के ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था उसे पूरा ब्यौरा बनाकर भेज दिया गया है। मृतक संविदा कर्मी के आश्रितों को दुर्घटना बीमा और अन्य योजनाओं के तहत लाभ मिलेगा। उधर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि संगठन ने कंपनी के अधिकारियों से मांग की है कि विद्युत लाइनों पर काम करने के दौरान स्टाफ को जिस सामान की जरूरत पड़ती है वह पूरी तरह से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें