फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली कनेक्शन काटने पर जेई को पीटा, दो भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

स्योंडारा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार दोपहर ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन काटने पर दो भाइयों ने अवर अभियंता (जेई) ऋतुराज के साथ मारपीट की। दोनों भाइयों पर सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहसपुर विद्युत उपखंड क्षेत्र के स्योंडारा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ऋतुराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह टीम के साथ नसीरपुर धन्ना गांव में बकाया वसूली अभियान करने गए थे। बिजली बिल न जमा करने पर उन्होंने दो भाई विजय सिंह व जयवीर सिंह के ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद वे अपने ऑफिस आ गए। ऋतुराज का आरोप है कि दोपहर के समय वे ऑफिस में काम कर रहे थे। इस बीच विजय सिंह व जयवीर विद्यत उपकेंद्र पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही बिजली कनेक्शन न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। जेई का आरोप है कि दोनों भाइयों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी होने पर राज्य विद्युत परिषद अवर अभियंता संगठन के खंडीय अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा भी बुधवार शाम करीब पांच बजे थाने पहुंचे। इस दौरान बिलारी व सहसपुर दोनों विद्युत उपखंड के अलावा क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र के विद्युत एसडीओ और अवर अभियंता भी मौजूद रहे। सभी ने थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान ऋतुराज स्योंडारा, शुभम पांडेय सहसपुर, सतेंद्र पाल सिंह सफीलपुर, श्रीपाल सिंह बेरनी, संजय शर्मा डारनी, अवनीश सिंह जलालपुर, राजकुमार सिंह हजरत नगर गढ़ी, कुमार वैभव बिलारी नगर, सत्यम सिंह बिलारी देहात, पवन कुमार जरगांव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें