ग्वारऊ गांव में चितेरी रोड के पास बकरियों पर जंगली कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे तीन बकरियों की मौत हो गई। इस बीच कुत्तों ने झुंड ने बकरी चरा रही महिला को भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन अन्य लोगों ने कुत्तों को भगाया।
ग्वारऊ गांव निवासी पन्ना लाल की पत्नी प्रेमवती बुधवार दोपहर अपनी आठ बकरियां चराने के लिए चितेरी रोड पर गई थी। शाम करीब चार बजे जंगली कुत्तों के झुंड ने खेत में चर रहीं बकरियों पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से तीन बकरियों की मौत हो गई। वहीं दो बकरियां घायल हो गईं। प्रेमवती ने शोर मचाते हुए कुत्तों को भगाने की कोशिश की तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे प्रेमवती भी घायल हो गई। शोर सुन इकट्ठा हुए राहगीरों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। हालांकि घटना के बाद से ग्वारऊ चितेरी रोड से गुजरने वाले लोगों में दहशत रही। घायल प्रेमवती का गांव में निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।