फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध करने जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर जुटे छात्र

Fri, 02 Aug 2019 01:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर जमा हुए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा सांसद एक के बाद एक नई-नई मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। जमीन हड़पने के आरोपों से शुरू हुआ मामला रोज नए-नए मोड़ ले रहा है। एक तरफ पुलिस प्रशासन भी सख्ती से कार्रवाई में लगा हुआ है। वहीं आजम खान और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर कई विद्यार्थियों ने जमा होकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते मंगलवार और बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी पर पुलिस ने छापा मारा था, जिसमें मदरसा आलिया से चोरी हुईं किताबें और नवाबों के शासन काल में चोरी की गई मूर्तियां बरामद की गई थीं। 

इसके साथ ही अब्दुल्ला को पुलिस के कामकाज में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। गुरुवार को अखिलेश यादव ने आजम और उनके बेटे के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध करते हुए भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को रामपुर में इकट्ठा होने को कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे दिन शहर में धारा 144 लागू रही। कई कार्यकर्ताओं को रामपुर आने से रोका गया, साथ ही अब्दुल्ला आजम समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। 

बीते दिनों आजम खान पर भूमी हड़पने को लेकर कई मामले दर्ज होने के बाद उन्हें भू-माफिया घोषित कर दिया गया था। इसके बाद आज यानी शुक्रवार को उन्हें 'Y' श्रेणी की सुरक्षा लेकर न चलने पर नोटिस भेजा गया है। एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने आजम खान को नोटिस जारी कर पूछा है कि वे अपने साथ सुरक्षाकर्मी लेकर क्यों नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें