फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'Y' श्रेणी की सुरक्षा लेकर न चलने पर आजम खान को मिला नोटिस

Fri, 02 Aug 2019 12:50 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर जिले से सांसद आजम खान को 'Y' श्रेणी की सुरक्षा लेकर न चलने पर नोटिस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने आजम खान को नोटिस जारी कर पूछा है कि वे अपने साथ सुरक्षाकर्मी लेकर क्यों नहीं चल रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ जमीन कब्जाने के मामले में पहले से ही अजीमनगर थाने में जमीन हड़पने को लेकर कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। आजम पर जौहर यूनिवर्सिटी के नाम किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप भी लगा है। ऐसे में आजम खान एक के बाद मुसीबतों के बीच घिरते नजर आ रहें हैं।  

उधर, बीते दिनों रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में छापा पड़ा था जहां सैंकड़ों चोरी की किताबें बरामद हुई थी। चोरी की यह किताबें करीब 100 से 150 साल पुरानी बताई गई। पुलिस ने इस मामले में जौहर यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। ये किताबें मदरसा आलिया से चोरी हुई थीं।
विज्ञापन


मदरसा आलिया की ओर से कई किताबों और पांडुलिपियों की चोरी की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की जांच की गई थी।
विज्ञापन


इधर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी हिरासत में लिया गया था। उनपर पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें