मुरादाबाद। मंडल की ओर से आयोजित अंतर मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट टूूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो गया। मैच का उद्घाटन सहायक सुरक्षा आयुक्त मो. असलम ने किया। टूर्नामेंट 11 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला, जम्मू, फिरोजपुर और रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
रेलवे स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच जम्मू और अंबाला के बीच खेला गया। अंबाला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में अंबाला की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस तरह जम्मू ने 17 रन से जीत दर्ज की। अजीत जांगिड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 34 रन बनाने के साथ चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।
दूसरा मुकाबला फिरोजपुर और रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीएफ कपूरथला ने 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में फिरोजपुर की टीम भी 20 ओवर में छह विकेट पर 163 रन ही बना सकी, जिससे मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में फिरोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर तीन रन बनाए, जबकि आरसीएफ कपूरथला ने एक विकेट खोकर चार रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। इस मैच में धनराज मीना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी खेलने के साथ दो विकेट भी लिए। इससे पहले इस मैच का उद्घाटन वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक चेतन तनेजा ने किया।
-
स्कोर बोर्ड
आरसीएफ : 4 विकेट पर 163 रन 20 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
राठी बो. अकबर - 0 - 3 - 0/0
अरुण सिंह बो. राहुल - 16 - 17 - 2/0
धनराज मीना नाबाद - 101 - 66 - 8/4
अशीष बो. राहुल - 20 - 16 - 2/0
केपी सिंह (क) रन आउट जेपी/हेमंत - 14 - 21 - 0/0
अतिरिक्त :12, गेंदबाजी: अकबर (4-0-28-1), पवन कुमार (2-0-23-0), राजवीर (4-0-24-0), राहुल (4-0-25-2), जेपी भुल्लर (2-0-27-0), नितिन कुमार (4-0-33-0)
फिरोजपुर : 6 विकेट पर 163 रन 20 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
प्रदीप सिंह कै. केपी बो. अशीष - 7 - 7 - 0/0
नितिन कुमार कै. हरिश बो. सचिन - 46 - 41 - 4/2
नीरज बो. धनराज - 63 - 53 - 5/2
राजवीर कै. अशीष बो. धनराज - 27 - 11 - 2/2
अकबर कै. सचिन बो. सरबजीत - 2 - 3 - 0/0
अंकित नाबाद - 0 - 1 - 0/0
राहुल कै. हरिश बो. सरबजीत - 6 - 4 - 0/0
गुरविंदर नाबाद - 2 - 1 - 0/0
अतिरिक्त: 10, गेंदबाजी : अशीष (4-0-30-1), अरुण सिंह (4-0-25-0), साहिल यादव (3-0-32-0), अतर सिंह यादव (4-0-46-0), सरबजीत सिंह (2-0-21-2), सचिन (2-0-21-1), धनराज मीना (1-0-3-2)