फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राम दरबार के राज्याभिषेक पर गूंजा जय श्रीराम, पांच लाख दीपों से जगमगाया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के रामलीला मैदान में नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार शाम दीपोत्सव का मुख्य आयोजन भक्ति और उल्लास के माहौल में हुआ। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन देखने के लिए लोग मैदान में जुटे। रथ पर सवार होकर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच राम दरबार सजा और हनुमान जी की उपस्थिति में राज्याभिषेक की लीला प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


राज्याभिषेक के बाद आरती हुई और फिर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ। देखते ही देखते रामलीला मैदान दीपों की कतारों से जगमगा उठा। दीपों की रोशनी के बीच आसमान में आतिशबाजी ने आयोजन का आकर्षण बढ़ाया। राम मंदिर और रामलला की रंगोली, हनुमान जी की रंगोली से मैदान की जमीन भक्ति के रंग में रंग गई। मैदान में मौजूद लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने दीप सजाए और तस्वीरें लेकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, मंडलायुक्त संगीता सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान और नगर विधायक रितेश गुप्ता ने आरती उतारी। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें