फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 26 को जिले मेंं पहुंचेगी जगदगुरु शंकराचार्य की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गोरक्षा और हिंदू सुरक्षा को लेकर निकाली जा रही यात्रा 26 जून को मुरादाबाद जिले में पहुंचेगी। महानगर व अन्य तहसीलों में शिव सैनिकों की ओर से भगवा ध्वज लगाकर धर्म सभाओं का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर बुधवार को सूर्यनगर मैनाठेर के एक गार्डन में शिवसेना (युवा) के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुरादाबाद जिले का नाम बदलकर राजा राम सिंह नगर करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि 26 जून को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की यात्रा का आगमन जिले में होगा। यात्रा महानगर के साथ साथ ठाकुरद्वारा, कांठ व बिलारी आदि तहसीलों में भी जाएगी। जहां जहां यात्रा जाएगी, वहां शिव सैनिकों के संयोजन में धर्मसभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना अब मुरादाबाद महानगर के नाम को बदलकर राजा राम सिंह नगर रखने की मांग को प्रमुखता से उठाएगी। इसके लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा।
सम्मेलन में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिवभू पांडे, आकाश सिंह, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, रोहतास सिंह, कैलाश कुमार, विक्की कश्यप, अंकित, हर्ष सिंह, विशाल सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें