फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौपाल में गूंजे चोक नाले, जलभराव और टूटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को गुलजारी मल धर्मशाला में जन चौपाल आयोजित की गई, जिसमें चोक नाले, जलभराव और टूटी सड़कों का मुद्दा गूंजा। कई मामलों में निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निदान भी कराया।
विज्ञापन


गुलज़ारी मल धर्मशाला में शनिवार की सुबह 7 से 9 बजे तक मुख्यमंत्री के आदेश पर वार्ड-47 में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम की ओर से जन चौपाल आयोजित की। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, जलकर के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार के साथ क्षेत्रीय पार्षद गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट भी मौजूद रहे। सबसे पहले यहां बुद्ध बाजार स्थित प्रताप मार्केट के व्यापारियों ने नाला चोक होने की समस्या उठाई। व्यापारियों ने कहा कि इस कारण पूरे बाजार में ही जल भराव हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। व्यापारियों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। कुटिया बाली गली निवासी कुंवरसेन कश्यप ने नाली सफाई नहीं होने की समस्या रखी। अजय भाटिया ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत होने का मुद्दा सामने रखा। मोहल्ला आर्य नगर के प्रेमनाथ अरोडा ने कॉलोनी के गेट पर लगातार हो रहे जल भराव की समस्या की समस्या उठाई, तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें