फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधानसभा में उठा छात्राओं के हिजाब का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। कांठ के सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने मुरादाबाद और जाैनपुर में हिजाब पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंची छात्राओं को परीक्षा से रोकने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने वाली छात्राओं को परीक्षा से रोकना सरासर गलत है। भारत धार्मिक स्वतंत्रता वाला देश है।
विज्ञापन

सोमवार को भोजपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा का पेपर देने पहुंचीं चार छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण रोका गया था। छात्राओं से हिजाब उतारने को कहा गया तो उन्होंने इन्कार करते हुए परीक्षा छोड़ने की बात कही। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने शिक्षिका से पहचान करवाने के बाद छात्राओं को परीक्षा देने की अनुमति दे दी थी। ऐसा ही मामला जाैनपुर में सामने आया था। कांठ विधायक ने इसी मुद्दे को शनिवार को विधानसभा में उठाया।
इसके अलावा विधायक ने कांठ की उमरी कलां नगर पंचायत और इसके आसपास वाले ग्रामीण इलाकों के लिए एक नया बिजली उपकेंद्र बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उमरी कलां और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। विधायक ने कहा कि उमरी कलां नगर पंचायत और उसके आसपास वाले ग्रामीण इलाकों को कांठ के ही रसूलपुर गुर्जर स्थित 33/11 केबी के बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। दूरी अधिक होने के कारण लाइनों में फाल्ट होते हैं और बिजली उपकेंद्र पर लोड भी बढ़ जाता है, जिसके कारण उमरी कलां के लोगों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने मांग की कि उमरी कलां नगर पंचायत क्षेत्र और उसके आसपास वाले ग्रामीण इलाकों को बिजली आपूर्ति के लिए एक नया 33/11 केबी का बिजली उपकेंद्र बनवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें