फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में दो बच्चों के ऊपर से गिरा लोहे का गेट, एक की मौत

Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी । खेलने के दौरान बुधवार की शाम कुंदरकी में दो मासूम बच्चों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया जिसके नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में मुख्य बाजार निवासी हलवाई जमील अहमद का 11 वर्षीय इकलौता बेटा मोईन कक्षा दो छात्र था। वह बुधवार की शाम अपने साथी जुनैद (11) के साथ पड़ोस के पुराने मकान के मैदान में रोज की तरह खेल रहा था। जब दोनों बच्चे खेलते हुए लोहे का किबाड़ पास पहुंचे तभी अचानक एक क्विंटल से अधिक वजह का गेट उनके ऊपर गिर गया और दबने से दोनों बच्चे घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने से घायल हुए छात्र मोईन को पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखा लेकिन हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद को रेफर कर दिया गया। बताते है कि मुरादाबाद को ले जाते समय ही मोईन ने दम तोड़ दिया और डॉक्टर ने भी देखते ही उससे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जुनैद के भी सिर में खुली चोट आई जिनके सिर में टांके लगाए गए है। देर शाम जब मुरादाबाद से मोईन का शव घर पहुंचने पर उसकी मां नसरीन और पिता जमील अहमद गम से बेहाल हो गए और इकलौते भाई की मौत पर उसकी पांच बहनें जेबा, रूकइया, इल्मा, अलीना और अलीसा गमजदा हो उठीं। पीड़ित परिवार को सगे सम्बंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन


मोईन हादसे से पहले पिता को देकर आया था खाना
छात्र मोईन की आकस्मिक हादसे में जान चली गई है लेकिन इस दुखदायी हादसे ने परिवार को झकझोर रख दिया है। छात्र के पिता जमील अहमद ने बताया कि जिस दुकान पर वह काम कर रहे तो वहां पर उसका बेटा मोईन हादसे से एक घंटा पहले से खाना पहुंचा कर आया था। कुछ ही समय बाद हादसे की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया। यह बेटा मुरादों से पैदा हुआ था जिसको परिवार के सभी लोग प्यार करते थे और अपनी बहनों का चहेता था।
विज्ञापन

फोटो संख्या 11 और 12 भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें