फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वित्तीय अनियमितता के मामले एक प्रधान की जांच शुरू, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ 21 दिन शेष हैं लेकिन अभी विकास कार्यों में हेराफेरी के आरोप लगने का सिलसिला थमा नहीं है। अब डीएम ने डिलारी ब्लॉक के मिर्जापुर करीमुद्दीन के प्रधान मोहम्मद जान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के मामले की जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के डिलारी विकास क्षेत्र के मिर्जापुर करीमुद्दीन निवासी नाजिम, रईस, नाजिर आदि ने ग्राम प्रधान मोहम्मद जान व सचिव पर गांव में बिछाई गई टाइल्स, सरकारी नलों के रीबोर, पौधरोपण, नाली निर्माण आदि कार्योँ में अनियमितता बरतने व हेराफेरी करने के आरोप लगाए हैं। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच डीएसओ को सौंपते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
दूसरी मुरादाबाद ब्लाक के आवक्करपुर ग्राम की चंद्र किरन, वीरपाल, मनोज आदि ने शिकायत की थी कि प्रधान गुड्डी रानी ने स्कूल की मरम्मत के लिए आया सरकारी धन स्कूल में न लगाकर हड़प लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव राहुल सिंह को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। कुंदरकी ब्लाक के तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा के योगेंद्र सिंह आदि ने शिकायत की थी कि प्रधान जोया आसिफ व सचिव राखी भारती को टाइल्स कार्य कराने में अनियमितता करने की शिकायत की थी, इस पर डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव को नोटिस जारी करके एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें